Uncategorized

पत्नी की हत्या कर पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी …

img 20250907 wa00806270288483408365595 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्र में आज दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश देवांगन निवासी बलौदाबाजार भाठापारा, जो शारदा मंगलम के पीछे रहता है, ने अपनी पत्नी से विवाद के दौरान धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

घटना की सूचना पर जांजगीर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा बंद होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पति-पत्नी दोनों बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने चाकू से अपनी नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles