Uncategorized

रिपोर्ट के चंद घंटों में किराना दुकान चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार …

img 20260402 wa00935594830055422447191 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में कोतवाली पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 अप्रैल 2026 को वीरगहनी निवासी शोभाराम साहू ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 मार्च की रात वह अपनी किराना दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और दुकान में रखा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य का राशन सामग्री चोरी हो चुकी थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज के अवलोकन में दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आए, जिनकी पहचान अमित पटेल (19 वर्ष) एवं राजवीर सिंह राजपूत (19 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 15 देवाटन बिरगहनी, जांजगीर के रूप में हुई।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने किराना दुकान से राशन सामग्री चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया करीब 10 हजार रुपये मूल्य का किराना सामान भी बरामद किया गया। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे