Uncategorized

स्कूल चोरी गिरोह का चौथा आरोपी कुनाल गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई …

img 20260528 wa00541732967768155130998 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में शासकीय स्कूल से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया 1 लाख रुपये से अधिक का शैक्षणिक व इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

दशहरा अवकाश में हुई थी बड़ी चोरी – मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर, चांपा के संकुल केंद्र से जुड़ा है। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत पटेल ने 8 अक्टूबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दशहरा अवकाश के दौरान अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर एलजी स्मार्ट एलईडी टीवी, क्लैम्प मीटर, डिजिटल मल्टीमीटर, एलईडी लाइट, कूलर मोटर, औजार और अन्य सामग्री चोरी कर ली थी। चोरों ने खिड़की का रॉड तोड़कर भीतर प्रवेश किया था। इस संबंध में थाना चांपा में धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

shrinathji Console Corptech


तीन आरोपी पहले गिरफ्तार, अब चौथा भी दबोचा गया – जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों—यश मिरी, अभिषेक मिरी और नितेश कुर्रे (निवासी बैगीन बंधान, चांपा)—को गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से 2 एलईडी टीवी, वाई-फाई, प्रोजेक्टर, बैटरी, टुल्लू पंप सहित कुल 1,03,200 रुपये का सामान बरामद किया गया था। तीनों को 5 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

फरार आरोपी कुनाल मिरी भी गिरफ्तारपुलिस लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कुनाल मिरी (21 वर्ष) निवासी भोजपुर बैगिन तालाब, चांपा की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने भी अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सीपीयू, की-बोर्ड और कांसा के बर्तन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी सहित थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे