Uncategorized

चांपा में मां बम्लेश्वरी को 50 रुपये के नोटों की माला अर्पित, अष्टमी पर भक्तों की उमड़ी भीड़ …

चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अष्टमी के अवसर पर मां बम्लेश्वरी को 50 रुपये के नोटों से बनी माला अर्पित की गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

यह माला श्रीमती रमा पांडे, पत्नी मुकेश पांडे, अकाउंट ऑफिस, मड़वा सीएसपीडीसीएल द्वारा माता के चरणों में श्रद्धापूर्वक समर्पित की गई। नवरात्रि के दौरान भक्त अपनी-अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार माता की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में नवरात्रि को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। अष्टमी पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नवरात्रि के अंतिम दिनों में मंदिर में भक्तों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है।

इसी क्रम में आज मां बम्लेश्वरी मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन भी रखा गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन में छोटी बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन एवं उपहार भेंट किए जाते हैं। मंदिर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

Related Articles