दीपावली से पहले चांपा में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, 22 अक्टूबर से 4 नवंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में रहेगी आपूर्ति बंद …


चांपा। दीपावली पर्व से पहले विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के चांपा जोन ने बिजली बंद का शेड्यूल जारी किया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 22 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक अलग-अलग दिनों में 11 केवी और 33 केवी लाइनों पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद – 22 अक्टूबर को 11 केवी घठोली फीडर के अंतर्गत घठोली चौक, बिर्रा रोड, रेलवे कॉलोनी और कल्याण नगर में बिजली बंद रहेगी। 23 अक्टूबर को घोघरानाला फीडर के अंतर्गत कोटाडबरी, घोघरानाला और घोघरानाला क्षेत्र प्रभावित होंगे। 24 अक्टूबर को चांपा-01 एवं चांपा-02 फीडरों के मेंटेनेंस के कारण चांपा शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 25 अक्टूबर को सिवनी कोरबा रोड फीडर के अंतर्गत कोरबा रोड, तिलक नगर और जवाहर पारा में बिजली बंद रहेगी। 26 अक्टूबर को कोटाडबरी फीडर के अंतर्गत भोजपुर, कोटाडबरी, पीआईएल रोड और बीएलहोम, मिशन अस्पताल क्षेत्र प्रभावित होंगे।

27 अक्टूबर को शिवनगर, सुमन होटल, लायंस चौक, बरछापारा और गेमन पुल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। 28 अक्टूबर को न्यू बस स्टैंड फीडर के अंतर्गत बीडीएम अस्पताल, शंकर नगर, कंवर पारा, मारुति विहार, न्यू कॉलेज रोड और चांपा क्षेत्र प्रभावित होंगे। 29 अक्टूबर को सिंधी कॉलोनी फीडर के अंतर्गत विनोद गैस एजेंसी के पीछे, सिंधी कॉलोनी, जगदल्ला, तहसील और एरिगेशन कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी। 30 अक्टूबर को न्यू बिरगहनी एवं ओल्ड बिरगहनी फीडर के अंतर्गत सावित्री लाल वर्मा ट्रांसफार्मर, बिरगहनी इंडस्ट्रियल और रंगमहल होटल क्षेत्र प्रभावित होंगे। 31 अक्टूबर को तहसील फीडर के अंतर्गत आदर्श नगर, तहसील और मनका पब्लिक स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। 2 नवंबर को आरकेएम फीडर के अंतर्गत सदर बाजार, सुभाष चौक, हटवारा चौक, न्यू ज्ञान गंगा और गेमन पुल क्षेत्र प्रभावित होंगे। 3 नवंबर को ओम सिटी, बरपाली चौक,मारुति टाउनशिप, सीताराम गली, शांतिनगर और शिवनगर में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 4 नवंबर को राजापारा फीडर के अंतर्गत राजापारा, कदम चौक और इंडस्ट्रियल क्षेत्र बिरगहनी में आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया कि दीपावली से पहले लाइनों के रखरखाव के लिए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था बेहतर बनी रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटाने और सहयोग करने की अपील की है।



