Uncategorized

मिशन शक्ति अंर्तगत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह का किया गया आयोजन …

img 20240724 wa0053747708843154503345 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यकम अंतर्गत महिलाओं एवं सुरक्षा बचाव हेतु अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति संचालित है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के शोषण और भेदभाव को खत्म करना एवं महिलाओं के सशक्तिकरण करना है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि उक्त के परिप्रेक्ष्य में मिशन शक्ति 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान (22 जुलाई से 26 जुलाई 2024) के महिला केन्द्रित विधान सप्ताह की थीम अंतर्गत हनुमान गट्टानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) में महिला केन्द्रित कानून घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005, छ.ग. टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005, महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 एवं तीन नये कानूनों के बारे में स्कूल के छात्राओं को जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उक्त कार्यक्रम में स्कूल के प्रचार्य एवं समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षक तथा महिला एवं बाल विकास विभाग जांजगीर से श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर, संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.), एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर से सुपरवाइजर श्रीमती पिंकी ठक्कर एवं स्कूल के छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles