Uncategorized

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार …

img 20250329 wa0034417312513002201704 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम सिवनी में जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगद 22,900 रुपये और 52 पत्तों की ताश बरामद की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

pratik Console Corptech

मुखबिर से सूचना मिलने पर SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना चांपा की टीम ने ग्राम सिवनी में तालाब के पास रेड कार्रवाई की। मौके पर बिजली खंभे के नीचे रुपए-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 12 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. धनाराम देवांगन (37), सिंधी कॉलोनी, चांपा
  2. अशोक बरेठ (56), टिकरीपारा कुरदा
  3. राजकुमार राठौर (34), सिवनी
  4. राहुल राठौर (19), बंगला चौक सिवनी
  5. क्रांति कुमार कर्ष (52), अमहापारा सिवनी
  6. रामेश्वर राठौर (42), सिवनी
  7. कैलाश दास वैष्णव (40), तारपारा सिवनी
  8. पुरुषोत्तम राठौर (46), सिवनी
  9. कृष्ण कुमार यादव (41), भाठापारा कुरदा
  10. दीपक कुमार राठौर (24), अमहापारा सिवनी
  11. गोलू (32), वार्ड नं. 17, कुरदा
  12. जितेंद्र राठौर (39), सिवनी

बरामद सामान:आरोपियों के कब्जे से 22,900 रुपये की नगदी और ताश की गड्डी (52 पत्ते) जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

टीम का सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक भवानी सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक वीरेश सिंह, रूपनारायण बरेठ, पदम राज सिंह, दीपक राठौर, और भूपेंद्र गोस्वामी सहित थाना स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles