Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल से सबरिया समाज हुआ जागरूक, गेंदा महोत्सव में ली गेंदा खेती की जानकारी …

img 20251013 wa006531009222684470568 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में सबरिया समाज को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को जिले के सबरिया समाज के लोग जिला रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कोड़केल में आयोजित गेंदा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

कार्यक्रम के दौरान सबरिया समाज के लोगों ने गेंदा फूल की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी, उत्पादन लागत, बाजार मूल्य, तथा रोजगार संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

पुलिस विभाग की यह पहल समाज के उत्थान की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है, जिससे ग्रामीण एवं वंचित वर्गों में आत्मनिर्भरता और जागरूकता का भाव बढ़ रहा है।

Related Articles