Uncategorized

मोबाइल पर बजा इमरजेंसी सायरन,कई जिलों में रेड अलर्ट,लोगों में मची हलचल …

img 20260530 wa0005650817191652448794 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। शनिवार शाम अचानक हजारों लोगों के मोबाइल फोन पर तेज सायरन के साथ ‘Extremely Severe Alert’ संदेश आने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत और भ्रम की स्थिति बन गई। मोबाइल स्क्रीन पर जारी चेतावनी में जांजगीर-चांपा, महासमुंद, रायगढ़, शक्ति, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर बिजली गिरने, तेज आंधी, तेज हवाएं और बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई।

अचानक बजने वाले इस अलर्ट सायरन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कई लोगों ने इसे पहले कभी नहीं देखा था, जिसके कारण उन्होंने एक-दूसरे से जानकारी लेना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी अलर्ट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल होने लगेमौसम संबंधी यह चेतावनी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एवं मौसम विभाग की आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली के माध्यम से भेजी गई है। इसका उद्देश्य संभावित प्राकृतिक आपदा से पहले लोगों को सतर्क करना और जान-माल के नुकसान को कम करना है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। विशेष रूप से किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles