Uncategorized

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती, कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि …

img 20260820 wa00741945521055589055126 Console Corptech

चांपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने स्व. राजीव गांधी के जीवन और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए और युवाओं तथा तकनीक को देश के विकास से जोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी, जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

img 20260820 wa00733764601054225266646 Console Corptech

1991 की ऐतिहासिक चिट्ठी ने किया भावुक – कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी हरदयाल तंवर ने वर्ष 1991 में लिखी गई स्व. राजीव गांधी की एक ऐतिहासिक चिट्ठी का वाचन किया। चिट्ठी के अंश सुनकर कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजन भावुक हो उठे। उपस्थित लोगों ने इसे राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया, आभार प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय ने किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष किशन सोनी, समद बेग, मोहम्मद अली, पूर्व पार्षद डूग्गू प्रधान, शमिष्ठा कंसारी, रामबाई स्वर्णकार, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, राजू शर्मा, पार्षद पवन आर्य, माणिक मसीह, ब्लॉक सचिव जीवन बंजारे, जफर अंसारी, राजेश्वर मिश्रा, युवा नेता चंद्रकांत साहू, हासिम अंसारी, एम.डी. अंसारी, पुनीराम देवांगन, प्रिंसकिला मसीह, साहिल सौदागर, इकबाल अंसारी, विष्णु गड़ा, संजय साधवानी, इतवारी यादव, पंकु साधवानी, गणेश विश्वास, राका साधवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles