छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

छग सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन बम्हनीडीह ब्लॉक के महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं शिक्षक ममता जायसवाल…

चांपा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन बम्हनीडीह ब्लॉक के महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी के सहायक शिक्षक ममता जायसवाल को नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद ममता जायसवाल का कहना है जिस तरह से संगठन के पदाधिकारी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओ ने उन पर भरोसा और विश्वास जताया है वे उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। शिक्षक हित पर काम करना ही सर्वोपरि है। यह संगठन सबसे बड़ा एवं मजबूत संगठन है। सबको साथ लेकर सबकी समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि वेतन विसंगति की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एकजुट रहे, ताकि उनकी वर्षो पुरानी मांग पूरी हो सके। ममता जायसवाल के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संकुल केंद्र सोंठी, अफरीद, हथनेवरा के शिक्षक शिक्षकाओ में हर्ष है ।

rajangupta Console Corptech

Related Articles