छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा के समर्थन में युवा कांग्रेस ने चांपा में निकाली पदयात्रा…

चांपा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में युवा कांग्रेस के बैनर तले शहर में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में कांग्रेसी बडी संख्या में शामिल हुए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश में जांजगीर चांपा विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष  पंकज शुक्ला के नेतृत्व में चांपा के रेलवे स्टेशन चांपा से यात्रा निकाली गई, जो शहर भ्रमण करते हुए संदेश दिया गया। यात्रा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हांथो में कांग्रेस के झंडे व बैनर लेकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए यात्रा  निकाल कर उनका समर्थन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव गौरव सिंह, प्रदेश युवा सचिव सुरेश देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, धीरेंद्र बाजपेयी, नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत, हरदेव देवांगन, अखिलेश कोमल पाण्डेय, व्यास कश्यप, ज्योति किशन कश्यप, नागेंद्र गुप्ता ,विवेक सिसोदिया, टिंकू मेमन, तमींद्र देवांगन समिष्टा कंसारी, हर्षवर्धन सिंह, भूपेंद्र यादव, जय सेवायक, प्रतीक सिंह, तनु थवाईत, आकाश सिंह, आकाश तिवारी, शारुख़ ख़ान, शुभकार सिह डब्बू, विनोद, अनमोल, धीरज, गज्जू देवांगन, आलोक यादव सहित युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

shrinathji Console Corptech

Related Articles