Uncategorized

5 नवम्बर को हाई स्कूल मैदान में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का होगा आयोजन …

img 20241103 wa00606345673882643026803 Console Corptech

     
जांजगीर-चांपा। 5 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान जांजगीर में राज्योत्सव के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में आज सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे ने राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर ने पेयजल की व्यवस्था, साज-सज्जा, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पंडाल, मंच संचालन, आमंत्रण कार्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उल्लेखनीय है की एक दिवसीय राज्योत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव में शासकीय विभागो द्वारा योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए विभागीय स्टॉल, प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles