Uncategorized

जुआ खेलते 12 जुआरियों से 54 हजार रुपये जप्त …

img 20241030 wa00806758972764295549451 Console Corptech

जांजगीर चांपा। जिले में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में आज ग्राम बनारी में 12 लोगों को जुआ खेलते पुलिस ने पकड़ा है।आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती तास, नगदी रकम 54,400/-/ रूपये  बरामद किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन पर दीपावली के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिल कुर्रे, थाना जांजगीर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी एवं सायबर टीम प्रभारी पारस पटेल के नेतृत्व में दिनांक 29.10.24 को मुखबिर सूचना पर ग्राम बनारी में रेड कार्यवाही कर 12 जुवाड़ीयानो को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा (2) के तहत कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
  1. नर्मदा प्रसाद उम्र 54 वर्ष सा. बनारी
  2. सूर्यपाल सिंह सिदार उम्र 27 वर्ष सा. बनारी
  3. भरत लाल धीवर उम्र 48 वर्ष सा. बनारी
  4. सीताराम धीवर उम्र 38 वर्ष सा. बनारी
  5. रविन्द्र दुबे उम्र 43 वर्ष सा. बनारी
  6. अनुराग यादव उम्र 24 वर्ष सा. वार्ड 16 जांजगीर
  7. सूरज यादव उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड 16 जांजगीर
  8. सतीष यादव उम्र 31 वर्ष सा. वार्ड 14 जांजगीर
  9. करण यादव उम्र 33 वर्ष सा. वार्ड 23 जांजगीर
  10. दिलीप बंजारे उम्र 37 वर्ष सा. पुटपुरा
  11. संतोष बघेल उम्र 42 वर्ष सा. पुटपुरा
  12. मान सिंह कंवर उम्र 37 वर्ष सा. पुटपुरा थाना जांजगीर

उक्त जुआ रेड के कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आलोक शर्मा, राजकुमार चंद्रा एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles