Uncategorized

एलबी से प्रधानपाठक पदोन्नति में हुई गड़बड़ी, लेनदेन का लग रहा आरोप, छुट्टी के दिन ही कराया कार्यभार ग्रहण…

जांजगीर-चांपा। सहायक शिक्षक एलबी से प्रधानपाठक पद में पदोन्नति को लेकर पहले ही विवाद की स्थिति थी। वहीं अब सूची जारी होने के बाद पदस्थापना को लेकर लेन-देन की बातें कहीं जा रही है। बलौदा ब्लाक की जारी सूची में नियमों को ताक पर रख दिया गया है। आरोप है कि लेन-देन कर पदोन्नति के बाद पदस्थापना कर दी गई है, जिसके चलते लोगों में आक्रोश है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर चांपा से बीते 21 अक्टूबर को सहायक शिक्षक एलबी से प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति सूची जारी की गई। नियम के मुताबिक पदोन्नति के बाद प्रधानपाठक की पदस्थापना उसी स्कूल में होनी चाहिए। यदि उसी स्कूल में पद रिक्त न हो तो उसी संकुल के रिक्त पद वाले स्कूल में पदस्थापना देने का प्रावधान है। इसके अलावा वरिष्ठ महिला को भी प्राथमिकता दिया जाना था। लेकिन 21 अक्टूबर को जारी सूची में कई तरह की गड़बड़ी है। कई ऐसे नाम है जिनकी पदस्थापना दूसरे संकुल स्कूल में कर दी गई है। कई कर्मचारी जारी सूची में संशोधन कराने दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। इस कार्य में बड़े पैमाने पर लेन देन का आरोप लग रहा है। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि यहां पदभार संभालते ही बहुप्रतिक्षित पदोन्नति सूची जारी करने पर सबसे शाबाशी मिल रही है। ऐसे में कुछ त्रूटियां हो सकती है। बीईओ से प्राप्त नाम के आधार पर पदस्थापना की गई है। कोई शिकायत मिलती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

अवकाश के दिन हुआ सारा काम
बलौदा ब्लाक के जनपद प्राथमिक शाला कंडरा में पदस्थ सहायक शिक्षक लछन बाई खैरवार के मामले से सभी चौक गए। क्योंकि 21 अक्टूबर से शासकीय अवकाश था। इसी दिन पदोन्नति सूची जारी हुई और इसी दिन बीईओ ने गतवा संकुल में उन्हें बकायदा प्रधानपाठक पद पर कार्यभार भी ग्रहण करा दिया। इस पूरे मामले से सवाल उठना लाजिमी है।

दूसरे संकुल में हुई पदस्थापना
डीईओ से जारी पदोन्नति सूची में कई तरह की त्रूटियां है, जिसमें गायत्री जायसवाल 57 वर्षीय सहायक शिक्षक से प्रधानपाठक पद पर पदोन्नत किया गया। लेकिन इन्हें दूसरे संकुल में भेज दिया गया। इसी तरह बुढ़ना स्कूल में कार्यरत खेलबाई राजवाड़े को अन्य संकुल पंतोरा भेज दिया गया। कन्हैयालाल मरावी को भी दूसरा संकुल भेज दिया गया है। इसी तरह कई तरह की गड़बड़ियां है। 

Related Articles