Uncategorized

बोलेगा बचपन अभियान से बच्चों के आत्मविश्वास में हो रही बढ़ोतरी – बीईओ …

img 20241204 wa00545323015507908105965 Console Corptech

चांपा। जिला प्रशासन की पहल पर स्कूलों में चलायी जा रही बोलेगा बचपन कार्यक्रम को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है । इस अभियान को पंख देने कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा प्रतियोगिता कराई जा रही है । स्कूल , संकुल स्तर हुए प्रतियोगिता में चयनित बच्चों का विकासखंड स्तरीय बोलेगा बचपन प्रतियोगिता बम्हनीडीह बीईओ एम डी दीवान एवं बीआरसी हीरेन्द्र बेहार के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । अनेक विधा में ब्लॉक स्तर पर बच्चों का प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन किया गया है । अब ये 10 दिसम्बर को जिला स्तर पर आयोजित बोलेगा बचपन प्रतियोगिता में भाग लेंगे । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि बोलेगा बचपन अभियान से बच्चों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो रही है । उनमें बोलने की हिचकिचाहट दूर हो रही है । बच्चों मे मौखिक अभिव्यक्ति कौशल विकास गतिविधि के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास धीरे धीरे हो रहा है । इस अभियान से बच्चों में समझ तथा तर्क करने की क्षमता बढ़ रही है । बोलेगा बचपन प्रतियोगिता कार्यक्रम बसंत चतुर्वेदी नोडल अधिकारी के नेतृत्व में निर्णायक लखन कश्यप , रामबाबू राठौर , शिव पटेल , दुष्यंत सिंह राज , मंजूलता साहू , गीतिका गबेल , नेहा खातून , शरद चतुर्वेदी की टीम ने अनेक विधा में बच्चों का चयन किया है । प्राथमिक स्तर में पहली से दूसरी कविता वाचन में आशिका प्रथम अमोदी , अम्बिका गुप्ता द्वितीय सारागांव तीसरी से पांचवी में कुसुम सूर्यवंशी प्रथम भागोडीह ,महिमा लाठिया द्वितीय अमरूवा , अंशु महंत तृतीय खामिहा, आत्म परिचय में पहली से दूसरी स्तर में कैलाश साहू प्रथम अमोदी ,आर्यन यादव द्वितीय आरक्षी केंद्र चांपा , शत्रुहन तृतीय अमरूवा पुस्तक वाचन में तीसरी से पांचवी स्तर पर आरुषि महंत प्रथम भुरकाडीह , दीपेश यादव द्वितीय भवरेली , भैरो देवांगन तृतीय भोजपुर चांपा माध्यमिक स्तर निबंध में कोमल कहरा प्रथम सेजस बम्हनीडीह , अर्पिता राजपूत द्वितीय तालदेवरी , नैन्सी यादव तृतीय सोनाईडीह , नवमी से बारहवीं तात्कालिक निबंध में टीना श्रीवास प्रथम सेजस सारागांव , श्वेता खांडेकर द्वितीय भोजपुर चांपा , भूपेंद्र पटेल तृतीय । भाषण में माध्यमिक स्तर पर नीलम देवांगन प्रथम , तन्नू साहू द्वितीय , साधना केंवट तृतीय , नवमी से बारहवीं भाषण में भूमि देवांगन प्रथम सेजस बम्हनीडीह , प्रियंका यादव द्वितीय जेडीएम सारागांव , अक्षय राठौर तृतीय सेजस सारागांव के बच्चें चयनित हुए है । इन बच्चों को बीईओ एम डी दीवान ने मेडल प्रदान कर पुरुस्कृत किया ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles