Generated by Rank Math SEO, this is an llms.txt file designed to help LLMs better understand and index this website. # CG Live News ## Sitemaps - [XML Sitemap](https://cglivenews.co.in/sitemap_index.xml): Includes all crawlable and indexable pages. ## पोस्ट - [5 लाख रुपये की सहायता पर बनी सहमति, परिजनों ने खत्म किया प्रदर्शन …](https://cglivenews.co.in/archives/14541): चांपा। रायपुर में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से चांपा (कुरदा) निवासी श्रमिक शिवराम धीवर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर टाटा मोटर्स के प्रतिष्ठान के सामने चल रहा प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हो गया। शनिवार को तहसीलदार चांपा राजकुमार मरावी एवं पटवारी चांपा की मौजूदगी में टाटा मोटर्स के मालिक और मृतक के परिजनों के बीच आपसी समझौता हुआ। इसमें मालिक की ओर से मृतक की पत्नी को परिवार की सहायता के लिए 5 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। - [5 लाख रुपये की सहायता पर बनी सहमति, परिजनों ने खत्म किया प्रदर्शन …](https://cglivenews.co.in/archives/14536): चांपा। रायपुर में काम के दौरान करंट की चपेट में आने से चांपा (कुरदा) निवासी श्रमिक शिवराम धीवर की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर चांपा बिर्रा फाटक स्थित टाटा मोटर्स के प्रतिष्ठान के सामने चल रहा प्रदर्शन आखिरकार समाप्त हो गया। शनिवार को तहसीलदार चांपा राजकुमार मरावी एवं पटवारी चांपा की मौजूदगी में टाटा मोटर्स के मालिक और मृतक के परिजनों के बीच आपसी समझौता हुआ। इसमें मालिक की ओर से मृतक की पत्नी को परिवार की सहायता के लिए 5 लाख रुपये देने पर सहमति बनी।गौरतलब है कि शिवराम धीवर टाटा मोटर्स में फिटर एवं वेल्डर का काम करता था। काम के सिलसिले में उसे रायपुर भेजा गया था, जहां कार्य के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर प्रतिष्ठान के मुख्य गेट के सामने बैठ गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उनके समर्थन में पहुंचे।प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद 5 लाख रुपये की सहायता पर सहमति बनने से परिजन शांत हुए और उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद परिजन मृतक के शव को लेकर अपने गांव की ओर रवाना हो गए। - [रायपुर में करंट लगने से चांपा के श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर तिरुपति मोटर्स के गेट पर बैठे परिजन …](https://cglivenews.co.in/archives/14534): चांपा। रोजी-रोटी के लिए मेहनत करने निकले एक श्रमिक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शिवराम धीवर के रूप में हुई है, जो तिरुपति मोटर्स में फिटर एवं वेल्डर का काम करता था। जानकारी के अनुसार, तिरुपति मोटर्स के माध्यम से उसे काम के सिलसिले में रायपुर भेजा गया था, जहां कार्य के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। - [गांधी जयंती पर कुरदा में ग्राम सभा और पोषण मिलन उत्सव का आयोजन …](https://cglivenews.co.in/archives/14532): जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत कुरदा में ग्राम सभा, पोषण मिलन उत्सव एवं स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत  के स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। - [सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज …](https://cglivenews.co.in/archives/14530): जांजगीर-चांपा। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ इस बार सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की अनूठी पहल के साथ हुआ। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. केदारनाथ अग्रवाल (पहरिया वाले) की स्मृति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। वहीं अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। आयोजन में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के साथ ही आम नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं। - [अवैध महुआ शराब की बिक्री करते महिला गिरफ्तार, 30.6 लीटर शराब जब्त …](https://cglivenews.co.in/archives/14527): जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम सुकली में दबिश देकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 30.6 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 3,060 रुपये बताई गई है। आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अवैध शराब की बिक्री और कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क एवं सीएसपी सिटी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुकली में एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और महिला को पकड़ लिया। - [निर्माणाधीन मकान में बोरवेल मशीन चोरी करने पहुंचे 2 आरोपी गिरफ्तार …](https://cglivenews.co.in/archives/14525): चांपा। निर्माणाधीन मकान में लगे बोरवेल की मशीन चोरी करने की कोशिश करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। महिला के विरोध करने पर उसे लोहे का चाकू दिखाकर धमकाने वाले दोनों आरोपियों को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के प्रयास में इस्तेमाल सामान, चोरी का स्टार्टर और लोहे का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। - [अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान …](https://cglivenews.co.in/archives/14523): चांपा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। - [चांपा-नैला-जांजगीर रेलवे स्टेशन की सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव को लेकर CAIT ने उठाई आवाज …](https://cglivenews.co.in/archives/14520): चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के 1 अक्टूबर को चांपा-रायगढ़ रेलखंड के संरक्षा निरीक्षण के दौरान चांपा रेलवे स्टेशन में व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की चांपा शाखा ने भी क्षेत्र की रेल सुविधाओं और अधोसंरचना विकास से जुड़ी मांगें प्रमुखता से उठाईं। नगर इकाई अध्यक्ष एवं CAIT शाखा चांपा के पदाधिकारी राजन गुप्ता ने संगठन के प्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक से मुलाकात कर जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों का मांगपत्र सौंपा।संगठन ने कहा कि चांपा,नैला-जांजगीर क्षेत्र एक प्रमुख व्यापारिक और आवासीय केंद्र है। यहां से हजारों यात्री प्रतिदिन रेल परिवहन पर निर्भर रहते हैं, लेकिन स्टेशन सुविधाओं और रेल कनेक्टिविटी के मामले में अब भी कई आवश्यक सुधारों की जरूरत है। व्यापारियों ने रेलवे प्रशासन से इन समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस पहल करने का आग्रह किया। - [स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, सामूहिक सहभागिता से ही बनेंगे गांव, शहर स्वच्छ –  कलेक्टर …](https://cglivenews.co.in/archives/14517): जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत आज “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। - [अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को एसपी ने दिया साइबर सुरक्षा का पाठ …](https://cglivenews.co.in/archives/14512): जांजगीर-चांपा।  अग्निवीर बनने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे युवाओं को अब साइबर अपराधों से भी सतर्क रहने का संदेश दिया जा रहा है। जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार 1 अक्टूबर को पुलिस लाइन जांजगीर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे जिले के युवाओं को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए।कार्यक्रम में एएसपी जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। - [चांपा और जांजगीर-नैला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग …](https://cglivenews.co.in/archives/14509): चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने 1 अक्टूबर को चांपा से रायगढ़ रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान चांपा रेलवे स्टेशन में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने उनसे मुलाकात कर चांपा और जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन से जुड़ी यात्री सुविधाओं एवं अधोसंरचना के विस्तार की मांगों को प्रमुखता से रखा। - [चांपा में राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात, वंदे भारत का विस्तार और कोरबा से नई ट्रेनें शुरू करने की मांग …](https://cglivenews.co.in/archives/14503): चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के 1 अक्टूबर को चांपा-रायगढ़ रेलखंड के संरक्षा निरीक्षण के दौरान चांपा स्टेशन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान चांपा रेलवे स्टेशन से जुड़ी यात्री सुविधाओं और क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को लेकर विभिन्न मांगें प्रमुखता से रखी गईं। इस अवसर पर इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सुनील साधवानी, नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय,उमेश तिवारी,पवन आर्य,हरीश श्रीवास,शिवदयाल कर्ष,तापस दत्ता,राजू शर्मा,राज सरोज सहित कांग्रेस नेता उपस्थित थे। - [चांपा स्टेशन की सुविधाओं और सौंदर्यीकरण का मुद्दा जीएम के सामने उठा …](https://cglivenews.co.in/archives/14500): चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने गुरुवार 1 अक्टूबर को चांपा-रायगढ़ रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चांपा स्टेशन पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर चांपा रेलवे स्टेशन एवं आसपास की यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दे प्रमुखता से रखे।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत,सलीम मेमन,मंगल चंद देवांगन, योगेश अग्रवाल, पार्षद महेन्द्र तिवारी उपस्थित थे। - [कटरा जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के टैंकर से 1000 लीटर अवैध डीजल जब्त …](https://cglivenews.co.in/archives/14496): जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध डीजल के भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बलौदा एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बिरगहनी-कटरा जंगल मार्ग पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन के पीछे बने लोहे के टैंकर से करीब 1000 लीटर डीजल बरामद किया। पुलिस ने डीजल परिवहन में प्रयुक्त पिकअप और आगे फॉलो कर रही आर्टिगा कार समेत करीब 15 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - [सेवानिवृत्ति पर उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई …](https://cglivenews.co.in/archives/14494): जांजगीर-चांपा। थाना चांपा में पदस्थ उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर 30 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस विभाग में दीर्घ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।समारोह में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुलिस सेवा समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है। लंबे समय तक निष्ठा एवं अनुशासन के साथ सेवा देना गौरव की बात है।सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन अदायगी आदेशमुख्य लिपिक दिनेश शर्मा की तत्परता से सेवानिवृत्ति संबंधी आवश्यक विभागीय प्रक्रिया समय पर पूरी की गई। इसके चलते एसपी ने सेवानिवृत्ति के दिन ही उमेंद्र मिश्रा को पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, रीडर-1 एएसआई अश्वनी राठौर, प्रधान आरक्षक देव रत्नाकर सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। - [सेवा संकल्प अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान …](https://cglivenews.co.in/archives/14492): जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत नगर पंचायत सारागांव स्थित एफसीआई गोदाम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। - [सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्या दान, शिक्षा सहयोग और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने कार्यक्रम आयोजित …](https://cglivenews.co.in/archives/14490): जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में शिक्षा सहयोग, विद्या दान एवं डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए पुस्तक प्रदान किया। - [बुनकरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले पूर्व हाथकरघा संघ अध्यक्ष…](https://cglivenews.co.in/archives/14487): जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व हाथकरघा संघ अध्यक्ष कमल लाल देवांगन ने 28 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट कर प्रदेश के बुनकरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।इस दौरान बुनकरों के हित में शासन का ध्यान आकृष्ट कर समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। - [1 अक्टूबर को जिले में चलेगा ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ सामूहिक श्रमदान अभियान …](https://cglivenews.co.in/archives/14485): जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत 1 अक्टूबर को जिलेभर में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” पहल के तहत सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर परिसर में सुबह 8 बजे से आयोजित होगा। - [सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरदा में चला स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान …](https://cglivenews.co.in/archives/14483): जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से एक माह तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम कुरदा में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान आयोजित किया गया। माय भारत के जिला युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में माय भारत के वॉलंटियर्स सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बच्चे शामिल हुए।अभियान के दौरान ग्राम कबीर चौक में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। माय भारत वॉलंटियर सुमन महंत ने ग्रामीणों को कचरे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। लोगों को कचरे का उचित प्रबंधन करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य राकेश्वर बरेठ, पंच सावित्री बाई साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। इस दौरान तिहारीन बाई, बुधवारा महंत, साजन बरेठ, मंजू महंत, लक्ष्मीन, शारदा महंत, सोम महंत, धनराज साहू, आयुष बरेठ, साक्षी, मीनाक्षी, गोल्डी, हनी, मैना सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित अभियान में स्वच्छता को लेकर सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। - [जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति …](https://cglivenews.co.in/archives/14481): जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस सड़क के 16.60 किलोमीटर लंबे हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 10 करोड़ 4 लाख 51 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। - [2 अक्टूबर के शुष्क दिवस से पहले अवैध शराब का भंडाफोड़ …](https://cglivenews.co.in/archives/14479): जांजगीर-चांपा। 2 अक्टूबर के शुष्क दिवस को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई देशी और अंग्रेजी शराब समेत बीयर की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में पुलिस ने आरोपी टेकूलाल बंजारे (41 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 12, गुरुघासीदास मोहल्ला अकलतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। - [विद्यालयों में स्थानांतरण प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जाने हेतु प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण …](https://cglivenews.co.in/archives/14476): जांजगीर-चांपा। शासन की महत्वाकांक्षी योजना सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के 900 से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत जिला ई गवर्नेंस चिप्स विभाग द्वारा आकांक्षा परिसर जांजगीर में शिक्षा विभाग के सेवा सेतु पोर्टल से ऑनलाइन किए गए सेवा ट्रांसफर सर्टिफिकेट (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) आवेदन फॉर्म ऑनलाइन सेवा के संबंध में समस्त प्राचार्य हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल को प्रशिक्षण दिया गया।ई जिला प्रबंधक सुनील कुमार साहू ने बताया कि अब से कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र सेवा सेतु पोर्टल से प्राचार्यों द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल का मुख्य उद्देश्य हितग्राहियों को बिना कार्यालय जाए समय सीमा में सुलभ, सरल एवं पारदर्शी सेवा प्रदान करना है। वर्तमान में कई विभाग जैसे शिक्षा,रेशम,खादी ग्रामोद्योग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,पंचायत, राजस्व, गृह, पशुपालन, मछली पालन, उद्यानिकी, कृषि, आई टी आई, पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित कई विभागों के 900 से अधिक सेवाओं को एक ही पोर्टल के अंतर्गत ऑनलाइन प्रदाय किया जा रहा है। - [जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में आरबीसी 6-4 के तहत राहत दिलाने कलेक्टर ने दिए त्वरित सर्वे के निर्देश …](https://cglivenews.co.in/archives/14474): जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए समय-सीमा के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गंभीरता के साथ कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। - [1 से 8 अक्टूबर तक जिले में होगा सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत विशेष शिविर का आयोजन …](https://cglivenews.co.in/archives/14472): जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश सहित जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंडों में 01 से 08 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाएगा। - [वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने घेरा कलेक्टोरेट …](https://cglivenews.co.in/archives/14469): जांजगीर-चांपा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मदनलाल बंद पेट्रोल पंप के पास से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट चौक पहुंचकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। - [30 सितंबर से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 29 तक करा सकेंगे पंजीयन …](https://cglivenews.co.in/archives/14465): जांजगीर-चांपा। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. श्री केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से हाथ-पैर से दिव्यांग लोगों को उनकी जरूरत और माप के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। - [32 लाख की ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी का खुलासा, पंजाब से आरोपी गिरफ्तार …](https://cglivenews.co.in/archives/14463): जांजगीर-चांपा। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और CBI से कार्रवाई का डर दिखाकर 32 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शरणप्रीत सिंह उर्फ सन्नी सिंह (27 वर्ष), निवासी ग्राम बल्लोवाल, थाना जोधा, जिला लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। - [बम्हनीडीह ब्लॉक के 5 शिक्षिका डीईओ के हाथों सम्मानित …](https://cglivenews.co.in/archives/14461): चांपा। छत्तीसगगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जांजगीर चांपा द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षिका सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया ।कलेक्टर जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षा के शैक्षणिक नवाचार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओ का सम्मान किया गया। - [महानदी के तटीय क्षेत्रों में पहुँचे कलेक्टर-एसपी, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण …](https://cglivenews.co.in/archives/14459): जांजगीर-चांपा। महानदी के जलस्तर में वृद्धि तथा नदी के तटीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज शिवरीनारायण क्षेत्र का दौरा कर बैराज, पुल एवं महानदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलस्तर, नदी के बहाव, सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। - [SIR को लेकर कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव कल …](https://cglivenews.co.in/archives/14455): जांजगीर-चांपा। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े विवाद को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी 28 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस इस आंदोलन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। - [मनुष्य जीवन दुर्लभ अवसर, आत्मिक आनंद की खोज जरूरी ~ रासेश्वरी देवी …](https://cglivenews.co.in/archives/14453): जांजगीर-चांपा। हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर में आयोजित परम पावन ‘उपनिषद ज्ञानामृत’ दार्शनिक प्रवचन श्रृंखला के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को ज्ञान, भक्ति और अध्यात्म का संदेश मिला। जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रमुख प्रचारिका पूजनीया रासेश्वरी देवी जी ने मनुष्य जीवन की वास्तविक महिमा और आध्यात्मिक रहस्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। - [म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का मामला, फरार आरोपी गिरफ्तार …](https://cglivenews.co.in/archives/14451): चांपा। म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में पूर्व में एक महिला समेत दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। - [गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में …](https://cglivenews.co.in/archives/14449): जांजगीर-चांपा। गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने महानदी के तटीय क्षेत्रों में फील्ड निरीक्षण कर वर्तमान जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। - [11 केवी सिल्वर तार चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार …](https://cglivenews.co.in/archives/14446): जांजगीर-चांपा। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने कुरियारी क्षेत्र में 11 केवी सिल्वर विद्युत तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी में शामिल चार आरोपियों समेत चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। - [गणेश विसर्जन के दौरान विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत …](https://cglivenews.co.in/archives/14444): जांजगीर-चांपा। चौकी पंतोरा थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम गतवा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। - [गंगरेल बांध से लगातार पानी छोड़े जाने और बारिश के मद्देनजर कलेक्टर ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश …](https://cglivenews.co.in/archives/14442): जांजगीर-चांपा। बारिश तथा गंगरेल बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के मद्देनजर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी अधिकारियों को सतर्क रहने तथा स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व, जल संसाधन, नगर सेना सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। - [भाजयुमो चांपा मंडल ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती …](https://cglivenews.co.in/archives/14440): चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा चांपा मंडल द्वारा 25 सितंबर को भाजपा के पुरोधा एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह के निर्देश, चांपा मंडल प्रभारी योगेश गोयल के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्ष लव कुमार देवांगन के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री रामवल्लाभ सोनी एवं गोपीचंद बरेठ, पूर्व उर्दू अकादमी अध्यक्ष सलीम मेमन, मंडल उपाध्यक्ष मंगलचंद देवांगन व नरेंद्र ताम्रकार, पार्षद महेंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि योगेश गोयल सहित संजय देवांगन, मनोज देवांगन, महावीर सोनी, अन्नपूर्णा सोनी, प्रभा देवांगन, दिग्विजय सिंह, शैलेंद्र देवांगन, ,राम चरण पटेल,रोहित पटेल,दुर्गा पटेल,नीतीश दास महंत ,दिलहरन देवांगन,निरंजन यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। - [हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में चांपा के ठाकुरडीहा तालाब में चला स्वच्छता अभियान …](https://cglivenews.co.in/archives/14438): चांपा। हरित छत्तीसगढ़ एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगरीय निकाय क्षेत्र में प्लास्टिक मुक्त अभियान, जनजागरूकता और प्रमुख तालाबों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 24 स्थित ठाकुरडीहा तालाब में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर कचरा और प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया। अभियान का नेतृत्व डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी ने किया। इस दौरान तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। - [चांपा गोली कांड मे शहीद हुए स्व राजकरण दुग्गड़ की पुण्यतिथि मनाई गई …](https://cglivenews.co.in/archives/14434): चांपा। 1983 मे हुए जनांदोलन के दौरान पुलिस की गोली से मृत्यु को गले लगाने वाले छात्र राजकरण दुग्गड़ की पुण्यतिथि पर नागरिकों द्वारा राजकरण दुग्गड़ उद्यान मे पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। - [शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक निलंबित …](https://cglivenews.co.in/archives/14431): जांजगीर-चांपा। शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल वीडियो एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़ के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।प्रतिवेदन के मुताबिक 24 सितंबर 2026 को प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर स्कूल परिसर में शराब पीकर उपस्थित हुए तथा जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किया। मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन संबंधित द्वारा प्रतिवाद उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।आदेश में कहा गया है कि उक्त कृत्य पद की गरिमा के विपरीत, अनुशासनहीनता एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचार है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पामगढ़ निर्धारित किया गया है। - [गली में विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार …](https://cglivenews.co.in/archives/14429): चांपा। थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कुरदा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक को पीछे से पकड़कर जमीन पर गिराया और चाकू से उसके सिर के पीछे लगातार कई वार किए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। - [बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 382 बकायादारों के कनेक्शन काटे …](https://cglivenews.co.in/archives/14427): जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र में बिजली चोरी पर रोक लगाने और बकाया राजस्व की वसूली के लिए विद्युत विभाग ने गुरुवार को सघन जांच एवं वसूली अभियान चलाया। मुख्य अभियंता रायगढ़ मनीष तनेजा के नेतृत्व में पूरे सर्किल में 21 टीमों का गठन कर बकायादार उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की गई। अभियान के दौरान 382 बकायादार विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किए गए। इन उपभोक्ताओं पर कुल 211.34 लाख रुपये की बकाया राशि थी। कार्रवाई के दौरान ही 126 उपभोक्ताओं ने मौके पर 51.43 लाख रुपये की बकाया राशि जमा कराई। - [वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई …](https://cglivenews.co.in/archives/14424): जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा भुईगांव के प्रधान पाठक से संबंधित वायरल वीडियो का कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। - [गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डोंगाघाट और एनीकट रपटा में बेरिकेड्स, रोशनी और गोताखोरों की रहेगी व्यवस्था …](https://cglivenews.co.in/archives/14422): चांपा। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर चांपा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नवपदस्थ एसडीएम शशि चौधरी ने विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने हसदेव नदी स्थित डोंगाघाट एवं एनीकट (रपटा) के पास विसर्जन घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। - [मोबाइल गिरवी रखने को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला …](https://cglivenews.co.in/archives/14419): चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा में मोबाइल फोन गिरवी रखने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक पक्ष के तीन युवकों ने कथित रूप से मारपीट करते हुए ग्राम कुरदा निवासी महेंद्र पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू भी जब्त किया है। - [चांपा में कामाख्या धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित जितेंद्र शर्मा देंगे एक सप्ताह तक ज्योतिषीय परामर्श …](https://cglivenews.co.in/archives/14418): चांपा। कामाख्या धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित जितेंद्र शर्मा दिनांक 21 सितंबर से चांपा में प्रवास कर लोगों को ज्योतिष संबंधी परामर्श एवं अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। जिन लोगों को पारिवारिक, वैवाहिक, रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा, आर्थिक स्थिति, ग्रह-दशा अथवा जीवन से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की समस्या हो, वे ज्योतिषाचार्य पंडित जितेंद्र शर्मा जी से परामर्श लेकर अपनी समस्या के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। परामर्श के लिए आने वाले व्यक्ति एक फूल साथ लेकर आएं। यदि उनके पास अपनी जन्म कुंडली उपलब्ध है, तो उसे भी साथ लाने का अनुरोध किया गया है, ताकि कुंडली के आधार पर उचित ज्योतिषीय मार्गदर्शन दिया जा सके।मिलने का समय: सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तकस्थान: सिंधी धर्मशाला, सिंधी कालोनी चांपा। - [गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर चांपा नगर पालिका का नया फरमान …](https://cglivenews.co.in/archives/14416): चांपा। गणेश उत्सव के बीच चांपा नगर पालिका परिषद ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नई अपील जारी की है। नगर पालिका ने शहर की सभी गणेश समितियों से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब के बजाय बहते पानी यानी नदी में करने का आग्रह किया है। नगर पालिका का कहना है कि तालाब का पानी स्थिर होने के कारण प्रतिमाओं के रंग-रोगन में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का असर पानी में लंबे समय तक बना रह सकता है। - [गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर चांपा नगर पालिका का नया फरमान …](https://cglivenews.co.in/archives/14411): चांपा। गणेश उत्सव के बीच चांपा नगर पालिका परिषद ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नई अपील जारी की है। नगर पालिका ने शहर की सभी गणेश समितियों से भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब के बजाय बहते पानी यानी नदी में करने का आग्रह किया है। नगर पालिका का कहना है कि तालाब का पानी स्थिर होने के कारण प्रतिमाओं के रंग-रोगन में इस्तेमाल होने वाले रसायनों का असर पानी में लंबे समय तक बना रह सकता है। ## पृष्ठे - [विशेष](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7) - [Home](https://cglivenews.co.in/) - [Privacy Policy](https://cglivenews.co.in/privacy-policy): Suggested text: Our website address is: http://cglivenews.co.in. ## श्रेणी - [Uncategorized](https://cglivenews.co.in/uncategorized) - [अपना देश](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6) - [कोरबा](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a4%be) - [खरसिया](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be) - [खेल](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2) - [छत्तीसगढ़](https://cglivenews.co.in/chhattisgarh) - [जांजगीर चांपा](https://cglivenews.co.in/chhattisgarh/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%be) - [धार्मिक](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95) - [बिलासपुर](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0) - [मनोरंजन](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%a8) - [राजनीतिक](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%95) - [रायगढ़](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%97%e0%a4%a2%e0%a4%bc) - [रायपुर](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0) - [विशेष समाचार](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0) - [व्यवसाय](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%af) - [सक्ती](https://cglivenews.co.in/%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%80)