Uncategorized

शासकीय एम.एम.आर.पी.जी. कॉलेज में महिला जागरूकता एवं साइंस क्लब द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन …

img 20251030 wa00898811742610640869330 Console Corptech

चाम्पा। शासकीय एम.एम.आर.पी.जी. कॉलेज चाम्पा में महिला जागरूकता समिति एवं साइंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एच.पी. खैरवार के संरक्षण तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी.डी. दीवान के मार्गदर्शन में हुआ।

महिला जागरूकता समिति द्वारा पूजा थाल सजावट, मेहंदी, रंगोली, पुष्प सज्जा, सलाद सज्जा, केश सज्जा एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बरा, बबरा, देहरौरी, सोहारी, चनौरी, गुलगुल भजिया, अंगाकर रोटी, चीला एवं चौसल्ला जैसे पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए। साथ ही कुर्सी दौड़ एवं स्लो साइकिल रेस बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसी क्रम में साइंस क्लब द्वारा “Save Tree, Save Earth & Save Future” थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने चलित एवं अचलित वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए। विज्ञान क्लब द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी ज्ञान एवं प्रस्तुतीकरण क्षमता का प्रदर्शन किया।

img 20251030 wa00868541843859841445219 Console Corptech

कार्यक्रम में महिला जागरूकता एवं विज्ञान क्लब प्रभारी डॉ. नीलिमा पांडेय, डॉ. सुनीता राठौर, विवेक जायसवाल, मनोज हंसराज, डॉ. एल.पी. मिरी, रंजीता कटकवार, पार्वती कर्ष, अर्चना चंद्रा, सोनाली राठौर, गिरजा प्रसाद पटेल, डॉ. रमेश मिश्रा, क्षमा देवांगन, भारती पटेल, रेणुका साहू सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी प्रतियोगिताओं का संचालन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Related Articles