Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर चाम्पा में कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि …

img 20251119 wa00322596063868019234567 Console Corptech

चाम्पा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चाम्पा द्वारा आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह महिला श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके त्याग, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, श्रीमती शांति सोनी, अनिल मोदी, नागेंद्र गुप्ता, पार्षद अंजली देवांगन एवं गुलशन सोनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इंदिरा गांधी के जनहितकारी कार्यों और देशहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया तथा आभार प्रदर्शन नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडेय ने किया।

कार्यक्रम में पार्षद दुर्गा कुर्रे, तमिन्द्र देवांगन, पवन साहू,पवन आर्य, गिरधर देवांगन, रामबाई स्वर्णकार, समद बेग, माणिक मसीह, उमेश तिवारी, राज सरोज, रंजन कैवर्त, अनिता प्रकाश, राकेश जोशी, परदेसी केंवट, विष्णु गाड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles