Uncategorized

मध्यान्ह भोजन लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, प्रधान पाठक निलंबित …

img 20251116 wa00056103360508424086549 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में चौराभांठा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में लापरवाही के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में दोषी पाए जाने पर विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जांच एवं समीक्षा के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि मध्यान्ह भोजन संचालन में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस लापरवाही को देखते हुए विद्यालय में कार्यरत राहुल महिला स्व-सहायता समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन से पृथक कर दिया गया है तथा उसके स्थान पर अन्य पात्र महिला स्व-सहायता समूह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही पर्यवेक्षण स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित मध्यान्ह भोजन प्रभारी जगेश्वर सिंह, शिक्षक एलबी (शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चौराभांठा) की असंचयी प्रभाव से दो वेतनवृद्धि रोकने के आदेश संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा जारी किए गए हैं।

कलेक्टर श्री महोबे ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Related Articles