Uncategorized

दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया …

img 20251218 wa00196156088932912382974 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के सशक्त युवा नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात देश की राजधानी स्थित बिहार निवास में हुई, जहाँ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन और राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस सुअवसर पर अमर सुल्तानिया ने कार्यकारी अध्यक्ष को साल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाईव व शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान कमल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने कहा कि नितिन नवीन का भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह निर्णय युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास को मजबूत करता है और आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा, आधुनिक दृष्टिकोण और जमीनी कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि श्री नवीन का अनुभव और युवा जोश भाजपा को राष्ट्रव्यापी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

अमर सुल्तानिया की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक संरचना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। अमर सुल्तानिया ने छत्तीसगढ़ में संगठन की सक्रियता, युवाओं की भागीदारी और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखी।

भेंट के दौरान अमर सुल्तानिया ने नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्री नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होगा तथा देशभर में पार्टी की विचारधारा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Related Articles