Uncategorized

विधायक ब्यास कश्यप ने किया सी.सी. रोड का भूमिपूजन …

img 20251225 wa00267731468772836902367 Console Corptech

जांजगीर चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने नवागढ़ विकासखंड के ग्राम मुनुंद एवं कर्रा में क्रमशः 7 लाख एवं 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सी.सी.रोड का भूमि पूजन किया। इस सी.सी.रोड निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति विधायक निधि से प्रदान की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

इस अवसर पर विधायक ब्यास कश्यप ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम का विकास हमारी प्राथमिकता है। जांजगीर-चांपा विधानसभा के कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जहां आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव हैं। सड़क, बिजली, पानी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए आज भी लोग संघर्षरत हैं। पक्की सड़क के निर्माण हो जाने से ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। सड़कों के साथ ही पानी की निकासी के लिए गांवों में नालियों का निर्माण कराया जाना भी आवश्यक है। उन्होंने गांव के सरपंचों से इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सी.सी.रोड निर्माण के लिए ग्रामीणजनों ने हर्ष प्रकट करते हुए विधायक ब्यास कश्यप के प्रति आभार प्रकट किया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दिनेश शर्मा, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोतीलाल पटेल, सरपंच द्वय अनिता भागीरथी कश्यप, प्रहलाद दिनकर, उप सरपंच नंदकुमार कश्यप, रेखा राकेश कश्यप, पूर्णिमा राजू राठौर, नीरा गोविंद यादव, अनीशा बसंत, अंजना पद्माकर कश्यप, भरत कश्यप, मुकेश साहू, गोकुल कश्यप, अर्जुन कश्यप, हर्ष मिश्रा, घिसल कश्यप, भागवत कश्यप, प्रेमकुमार कश्यप, आशीष कश्यप, उमेंदराम यादव, अश्वनी कश्यप, ओंकार पाण्डेय सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles