

चांपा। शहर के गौरव पथ स्थित बस स्टैंड के पास आज दोपहर करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक बाईं ओर खड़े एक पिकअप वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे बैठे युवक के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि आगे बैठे युवक को मामूली चोटें लगी हैं।दोनो युवकों की पहचान अभी नही हो पाई है।
हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।










