Uncategorized

सत्रारम्भ बैठक में लीनेस क्लब चांपा ने लिया वर्षभर सेवा कार्यों का संकल्प …

img 20260223 wa00233681768251817948072 Console Corptech

चांपा। विगत दिनों लीनेस क्लब चांपा की सत्रारम्भ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लीनेस कल्याणी केशरवानी ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में संगठन की वर्षभर की गतिविधियों, सेवा कार्यों तथा वित्तीय लेखा-जोखा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

इस अवसर पर क्लब की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। नव नियुक्त सदस्यों को पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस संगीता अग्रवाल द्वारा पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय रहा, जिसमें सेवा, अनुशासन एवं निष्ठा के मूल्यों पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर लीनेस कल्याणी केशरवानी, उपाध्यक्ष लीनेस ममता अग्रवाल एवं लीनेस कुमुदिनी द्विवेदी, सचिव लीनेस डॉ. इंदु साधवानी, सह-सचिव लीनेस निर्मला अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लीनेस वीणा साहू, सह-कोषाध्यक्ष लीनेस संजू अग्रवाल टेमर लीनेस संगीता तिवारी, टेल ट्विस्टर लीनेस ललिता देवांगन तथा पीआरओ धनेश्वरी जागृति को मनोनीत किया गया। संचालक मंडल में लीनेस संगीता अग्रवाल, लीनेस शरद बिल्थरे, लीनेस गीत मोदी को सम्मिलित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।बैठक में पूर्व डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस डॉ. शरद बिल्थरे की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में लीनेस क्लब की भूमिका, महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा तथा मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में क्लब के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही लीनेस संगीता अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक आत्मीयता प्रदान की।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने छप्पन भोग चांपा में स्वादिष्ट स्वल्पाहार का आनंद लेते हुए आपसी संवाद एवं सौहार्द को और मजबूत किया। इस दौरान क्लब की आगामी योजनाओं, सामाजिक महत्व के विषयों पर सक्रिय सहभागिता, महिला एवं बाल कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा प्राणीमात्र के हित में किए जाने वाले सेवा कार्यों पर व्यापक चर्चा की गई।

सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाजहित में निरंतर कार्य करने, संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा लीनेस क्लब चांपा को सेवा कार्यों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने के प्रति उत्साहपूर्वक सहमति व्यक्त की। बैठक सौहार्द, सकारात्मक सोच और सेवा भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उक्त बैठक में लीनेस डॉ शरद बिल्थरे, लीनेस गीता मोदी, लीनेस संगीता अग्रवाल, लीनेस कल्याणी केशरवानी, लीनेस ललिता देवांगन, लीनेस संजू अग्रवाल, लीनेस ममता अग्रवाल, लीनेस निर्मला अग्रवाल,लीनेस वीणा साहू एवं लीनेस डॉ इंदु साधवानी उपस्थित रहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे