Uncategorized

पान ठेला में चोरी की कोशिश नाकाम, पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को दबोचा,एक आरोपी चांपा निवासी …

img 20260516 wa00001535547508384631304 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में रात्रि के समय पान ठेला दुकान में घुसकर चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी राजकुमार राठौर निवासी धाराशिव ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मई 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपनी पान दुकान बंद कर पारिवारिक कार्यक्रम में जांजगीर गया था। रात लगभग 11 बजे वापस लौटकर वह दुकान में सोने पहुंचा। करीब 11:15 बजे दुकान के पास पहुंचने पर उसने देखा कि दुकान का कुंडा टूटा हुआ है और दरवाजा आधा खुला है, अंदर से खटपट की आवाज आ रही थी। स्थिति को भांपते हुए प्रार्थी ने बाहर से सिटकनी लगाकर आसपास के लोगों को बुलाया। दुकान खोलने पर अंदर से दो युवक निकलकर भागने लगे, जिन्हें प्रार्थी व ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रवि यादव (21 वर्ष) निवासी खोखरा वार्ड क्रमांक 08, थाना जांजगीर एवं अविनाश यादव (33 वर्ष) निवासी भोजपुर चौक, चांपा बतायादोनों आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आए थे और दुकान का ताला-कुंडा तोड़कर चोरी की नीयत से अंदर घुसे थे।
मामले में थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 203/2026 धारा 331(4), 62, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

shrinathji Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे