Uncategorized

क्राइम ब्रांच बनकर ठगी करने वाले गिरोह से सावधान रहने जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील …

img 20260226 wa00017903683203606149047 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। सिरगिट्टी, बिलासपुर में घटित हालिया ठगी की घटनाओं के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की सख्त अपील जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिले में चोर एवं उठाईगिरी गिरोह सक्रिय हैं, जो स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व बिलासपुर क्षेत्र में ऐसे गिरोह सामने आए हैं, जो सड़क पर चेकिंग का बहाना बनाकर लोगों को रोकते हैं और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनके सोने के गहने—जैसे चेन व अंगूठी—उतरवाकर उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देते हैं। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुलिस कभी भी चेकिंग के नाम पर किसी व्यक्ति से पहने हुए गहने नहीं उतरवाती।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस या क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर इस तरह की गतिविधि करता है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और बिना देरी नजदीकी थाना या चौकी को सूचना दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देना आवश्यक है।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सतर्कता ही इस प्रकार के शातिर अपराधियों पर लगाम लगाने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे