



जांजगीर-चांपा। जिले में गौ सेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशुल्क कोटना (गाय के दाना-पानी हेतु पात्र) वितरण किया जाएगा। यह वितरण 19 मार्च 2026 से हिंदू नव वर्ष (नवरात्रि एकम) के अवसर पर प्रारंभ होगा।


संस्था की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, गौ सेवा में रुचि रखने वाले इच्छुक व्यक्ति इस अभियान से जुड़ सकते हैं। कोटना वितरण प्रतिदिन ओमसिटी परिसर में रात्रि 7:30 बजे से किया जाएगा। कोटना प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी अनिवार्य होगी।संस्था के प्रतिनिधि शैलेश कुमार बाजोरिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गौ सेवा से जोड़ना और पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मोबाइल नंबर 9329498321 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्था ने लोगों से इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।









