Uncategorized

रात्रि में घर में घुसकर मारपीट: पुलिस की सख्त कार्रवाई, महिला सहित 10 आरोपी गिरफ्तार …

img 20260331 wa00566718926317143598610 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस के अंतर्गत थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम रोगदा में रात्रि के समय घर में घुसकर की गई गंभीर मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मार्च 2026 की रात लगभग 8:15 बजे आरोपियों ने प्रार्थी प्रकाश नोरगे के घर में जबरन प्रवेश कर गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ व पैरों पर वार किया। प्रार्थी की पत्नी के बाहर आने पर सविता और रामफल ने उनके हाथ पकड़ लिए, जिसके बाद उन पर भी हमला किया गया। इसी दौरान प्रार्थी के पुत्र अभिषेक, सुमित और अमित के साथ भी लाठी से मारपीट की गई। आरोपियों ने प्रार्थी की बेटी को घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना में भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुहन सहित अन्य आरोपी भी शामिल थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी भास्कर शर्मा के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना में प्रयुक्त लाठी एवं बेल्ट को जप्त किया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 331(6), 115(2), 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की हिंसक घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 2 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे