Uncategorized

सक्ती के सिंघीतराई में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लगभग 30 मजदूर गंभीर घायल …

img 20260414 wa0043230102548876015187 Console Corptech


सक्ती। जिले के सिंघीतराई स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में मंगलवार को एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में अचानक हुए जोरदार विस्फोट से आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

हादसे के समय प्लांट परिसर में बड़ी संख्या में मजदूर कार्यरत थे। विस्फोट इतना तेज था कि मजदूर घबराकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

सूत्रों के मुताबिक कुछ मजदूरों की मौत की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद प्लांट परिसर में भगदड़ मच गई थी। कई मजदूर झुलस गए, जबकि कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। राहत टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

प्रशासन ने घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी तैनात की गई है। फिलहाल बॉयलर फटने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे