Uncategorized

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस नवागढ़ का जोरदार विरोध …

img 20260517 wa0078165916179151456115 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पेट्रोलकी लगातार बढ़ती कीमतों और उससे आमजन को हो रही परेशानियों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ ने पेट्रोल पंप पहुंचकर जनसंवाद एवं विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंधन भरवाने पहुंचे नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और तख्तियां लेकर मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे आम नागरिक त्रस्त हैं। गौरव सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन के हक और उनकी आवाज़ के साथ खड़ी रही है और आगे भी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं दी गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

shrinathji Console Corptech

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, राजेश सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष मनोहर प्रधान, रामफल कश्यप, रवि कश्यप, पदमिनी कुंभज, आकाश सिंह, सत्येंद्र सूर्या, शुभंकर सिंह, प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे