Uncategorized

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं, 103 आवेदन प्राप्त …

img 20260519 wa00392207480481847898552 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में आज तहसील बलौदा के निवासी चन्दनराम रात्रे द्वारा राजस्व अभिलेख दुुरुस्ती करवाने, तहसील मुख्यालय चांपा निवासी रामेश्वर प्रसाद सोनी द्वारा वृद्धा पेंशन हेतु, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम देवरी निवासी नर्मदा प्रसाद प्रधान द्वारा सीमांकन करवाने, विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम रोगदा निवासी रमेश कुमार कश्यप द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने, विकासखंड नवागढ़ के ग्राम रोगदा निवासी कृष्ण कुमार द्वारा आधार कार्ड को अंकसूची के अनुसार सुधरवाने, तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम रिंगनी निवासी श्रीमती कुंती बाई द्वारा राशनकार्ड निरस्त होने के सम्बंध में आवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही अन्य आवेदकों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन जनदर्शन में प्रस्तुत किये। जिस पर कलेक्टर ने प्रभावी निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Related Articles