Uncategorized

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पिल लाल पटेल का शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन …

img 20260907 wa00811457016576628861697 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/सक्ती। राज्य शिक्षक समारोह-2026 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला सक्ती के जिलाध्यक्ष पिल लाल पटेल का शिक्षक संघ जांजगीर-चांपा जिला इकाई द्वारा उनके सक्ती स्थित निवास पहुंचकर आत्मीय अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित लोक भवन छत्तीसगढ़ मंडपम सभागार में आयोजित राज्य शिक्षक समारोह-2026 में पिल लाल पटेल को महामहिम राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह एवं डीपीआई के अधिकारियों के हाथों सम्मानित किया गया था। अभिनंदन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की आजीवन सदस्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ. कुमुदिनी वाघ द्विवेदी ने पिल लाल पटेल को बधाई देते हुए कहा कि राज्यपाल पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट शिक्षकीय सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान है। यह उपलब्धि जिला सक्ती सहित पूरे शिक्षा जगत के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित पिल लाल पटेल एवं छविलाल राठौर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने पिल लाल पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धि को शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान नहीं करता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिक्षक राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने वाला महत्वपूर्ण शिल्पकार है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर, जिला अध्यक्ष जांजगीर-चांपा डॉ. रविन्द्र द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जायसवाल, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी सहित जिला सक्ती से रीता राज, रामनारायण सिदार, बीरबल सोनवानी एवं वीरेंद्र धीरहे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles