Uncategorized

बढ़ती महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस चांपा का जोरदार प्रदर्शन …

img 20260517 wa00706815442655240668265 Console Corptech

चांपा। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन शाम 4.30 बजे अंडर ब्रिज चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने आयोजित हुआ, जिसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “मोदी सरकार इस्तीफा दो”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “जब से भाजपा आई है, कमर तोड़ महंगाई आई है” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार आम जनता की पीड़ा के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। जिला प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने भी बढ़ती महंगाई को केंद्र सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साधवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नागेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जय थवाईत, मण्डल अध्यक्ष अनिल मोदी, राज सरोज, हरीश श्रीवास, जिला महामंत्री नागेंद्र गुप्ता, सेवक बुटू देवांगन, गुलशन सोनी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, महिला उपाध्यक्ष अनिता प्रकाश, रामबाई स्वर्णकार, पार्षद तमिन्द्र देवांगन, पवन साहू, पवन आर्य, गिरधर देवांगन, पूर्व पार्षद डुग्गु प्रधान, संतोष अनंत, व्यापार प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी समद बेग, माणिक मसीह, अंजुम अंसारी, सुमित दास, संजय देवांगन, श्यामलाल देवांगन, अनिल बनकर, राजेन्द्र टेकु देवांगन, इकबाल अंसारी, परदेशी केंवट, गज्जू देवांगन, जीवन बंजारे, कार्तिक महंत, राजू मुर्तुजा, परदेशी केवट जूनियर, अरुण देवांगन, पुनिराम देवांगन, विक्रम ओजस्वी, राम साधवानी, इतवारी यादव, राकेश जोशी, बसंत भार्गव, भोला महंत, गणेश विश्वास, छबिलाल पटेल, सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles