Uncategorized

श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिक हुए लाभान्वित …

img 20260909 wa00774250105481792616716 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। श्रम विभाग द्वारा आज जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों से जनसंवाद किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने श्रमिक पंजीयन एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में श्रमिक अपना पंजीयन कराएं और शासन की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने विभाग को श्रमिक पंजीयन, योजना आवेदन एवं श्रमिक ई-केवाइसी कराने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि योजनाओं का लाभ डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के बैंक खातों में प्राप्त होता है। पंजीयन एवं योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। श्रमिक श्रमेव जयते एप के माध्यम से स्वयं भी आवेदन कर सकते हैं। श्रमिक सम्मेलन के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों के माता-पिता का सम्मान भी किया गया।

img 20260909 wa0081125156951893835866 Console Corptech

सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 236 श्रमिकों की पुत्रियों को 47 लाख 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 43 श्रमिकों को 8 लाख 60 हजार रुपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 70 श्रमिकों को 14 लाख रुपये तथा निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी हेतु सहायता राशि योजना के अंतर्गत 7,577 श्रमिकों को 1 करोड़ 3 लाख 42 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के तहत 267 श्रमिकों को 53 लाख 40 हजार रुपये तथा असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 24 श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को 24 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।

Related Articles