Uncategorized

61 पाव देशी शराब के साथ युवक पकड़ाया,जेल दाखिल…

img 20250317 wa00653706659027448949620 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 17 मार्च 2025 को थाना चांपा पुलिस ने स्थानीय महिला समूह के सहयोग से अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

पुलिस ने ग्राम बालपुर निवासी आरोपी देशबंधु सतनामी के कब्जे से 61 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई। संयुक्त कार्रवाई में थाना चांपा पुलिस ने ग्राम बालपुर के जागरूक महिला समूह के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को महिला समूह के समक्ष समझाइश दी गई कि भविष्य में नशे के कारोबार से दूर रहे। साथ ही महिला समूह के सदस्यों से नशा मुक्ति अभियान को जारी रखने का आह्वान किया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गांव के महिला समूह में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जे.पी. गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), ASI अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक मुद्रिका दुबे एवं ग्राम बालपुर के महिला समूह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles