Uncategorized

विधायक ब्यास के प्रयासों को मिली सफलता, तीन नगरीय निकायों में 30 लाख के सामुदायिक भवन स्वीकृत …

जांजगीर-चांपा। विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों को सफलता मिली है। उनके प्रयासों से जांजगीर-नैला नगर पालिका, चांपा नगर पालिका और नवागढ़ नगर पंचायत में 10-10 लाख रुपये की लागत से तीन सामुदायिक भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन कार्यों पर कुल 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सामुदायिक भवनों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला में शासकीय हाईस्कूल के पास 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 01 स्थित देवांगन मोहल्ले में 10 लाख रुपये तथा नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 09 में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों के बनने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि उक्त निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक ब्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के संबंध में चर्चा की थी। विधायक की मांग पर मंत्री अरुण साव ने प्रस्तावित कार्यों की शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया है। इससे क्षेत्र में सड़क संपर्क और आवागमन की सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जगी है।

Related Articles