Uncategorized

दशहरा पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने की शस्त्र पूजा, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना …

जांजगीर-चांपा। विजयादशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर को पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने की कामना की। एसपी ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

शस्त्र पूजा कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा, डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू तथा रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण पारंपरिक परंपरा मानी जाती है। यह आयोजन पुलिस बल के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। शस्त्रों की पूजा के माध्यम से पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प दोहराते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने विजयादशमी के अवसर पर जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles