छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

निराला साहित्य मंडल द्वारा आदर्श दंपति को 63वें वर्षगांठ बेला में अभिनंदन कर दी बधाई …

चांपा। निराला साहित्य मंडल के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पं. रामगोपाल गौराहा, प्रचार प्रमुख पं. रामकिशोर शुक्ला,उपाध्यक्ष पं. अखिलेश कोमल पाण्डेय, प्रधान सचिव पं. रविन्द्र द्विवेदी द्वारा निराला साहित्य मंडल चांपा के आधार स्तंभ,मुख्य संरक्षक, भाषाविद, शिक्षाविद, साहित्यविद, ज्योतिषविद, धर्मविद, अध्यात्मविद, सरस्वती नंदन,परम आदरणीय गुरुदेव पं हरिहर प्रसाद तिवारी जी एवं दिव्य,देवी स्वरुपा, दया,ममता, करुणा,स्नेह,अपनत्व की साक्षात प्रतिमूर्ति श्रीमती राधा तिवारी माता को आज मंगल परिणय के 63वे वर्षगांठ बेला में जगन्नाथ मठ मंदिर के पास उनके निज निवास में उपस्थित होकर पहले सभी लोगों ने चरण अभिवादन किया उसके पश्चात् कौशेय वस्त्र भेंटकर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई। निराला साहित्य मंडल के अध्यक्ष सहित सभी उपस्थित पदाधिकारियों को अपने बीच पाकर पं हरिहर प्रसाद तिवारी,श्रीमती राधा तिवारी, चन्द्रशेखर तिवारी, प्रशांत शेखर तिवारी एवं समस्त तिवारी बेहद खुश हुए एवं उपस्थित सभी सदस्यों को शुभाशीष एवं धन्यवाद प्रदान किया।
मुख्य संरक्षक पं हरिहर प्रसाद तिवारी को परिणय वर्षगांठ पर निराला साहित्य मंडल चांपा के धीरेंद्र बाजपेयी,नागेन्द्र गुप्ता,किशन सोनी, शशिभूषण सोनी, प्रहलाद वैष्णव, श्रीमती डा भारती शर्मा, श्रीमती संगीता अग्रवाल,श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी, श्रीमती मीरा मिहिर पत्की, श्रीमती रीतू तिवारी,सहित सदस्यों ने मोबाइल फोन के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त किए हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

rajangupta Console Corptech

Related Articles