छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने क्षेत्रवासियों को दी दशहरा की बधाई, बुराई पर अच्छाई की जीत का है यह पर्व …

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री देवांगन ने अपने संदेश में सभी क्षेत्रवासियों को विजय के प्रतीक-पर्व विजयादशमी की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।देशभर मंगलवार यानी 24 अक्टूबर को धूमधाम के साथ दशहरा 2023 के त्योहार को मना रहा है। दशहरा को विजयदशवी नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को अधर्म पर धर्म की विजय और असत्य पर सत्य की जीत का दिन माना जाता है। नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने कहा कि हिंदू धर्म के इस प्रमुख त्योहार को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। भगवती दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों की उपासना के अगले दिन दशहरा मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवती दुर्गा ने राक्षस महिसासुर का भी वध किया था

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

shrinathji Console Corptech

Related Articles