Uncategorized

लिपिक संघ ने पदोन्नति व पद सेटअप बढ़ाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन …

img 20241025 wa005628129749996973234143355 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर को पदोन्नति एवं पद सेटअप के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि विगत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर अंतर्गत सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 पर पदोन्नति की प्रक्रिया की गई । जिसके तहत वरिष्ठता क्रम में कुल 60 सहायक ग्रेड 3 कर्मचारियों का गोपनीय चरित्रवाली व चल अचल संपत्ति विवरण मंगाया गया था। जिसमें से 30 लिपिकों की पदोन्नति सूची विगत 07 अक्टूबर 2024 को जारी की गई । जिसमे पदोन्नत लिपिकों को पदोन्नत संस्था में कार्यभार हेतु 07 दिवस का समय दिया गया जिसके तहत कुल 09 लिपिकों ने पदोन्नत संस्था में कार्यभार ग्रहण किया है। वर्तमान में 21 पद पदोन्नति हेतु शेष है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

संघ के जिलाध्यक्ष विशाल वैभव ने जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया कि 30 संख्या की पदोन्नत सूची में बचे हुए लिपिकों की पदोन्नति जिला कार्यालय द्वारा मंगाए गए 60 लिपिकों के वरिष्ठता के आधार पर आगे की पदोन्नति शीघ्र अतिशीघ्र करने की बात रखी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे की पदोन्नति जल्द करने हेतु संघ पदाधिकारियों को आश्वस्त किया । इसी प्रकार संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के कार्यालयीन सेट अप को सुधारने संबंधी बात भी रखी।कौशलेश सिंह क्षत्री, उप प्रांताध्यक्ष ने जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर को अवगत कराया कि पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के सेट अप के आधे सेट अप को शैक्षणिक जिला सक्ति बनने से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बाट दिया गया था। चुंकि वर्तमान में शक्ति जिला पूर्ण जिला बन गया है व इसका छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रकाशन हो गया है। छ ग शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा 2008 में पूरे प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिए समान सेट अप तैयार किया गया था। उक्त सेटअप जांजगीर में भी संचालित था। शक्ति जिला के शैक्षणिक जिला बनने पर वैकल्पिक तौर पर जांजगीर से आधा सेटअप कार्य संचालन हेतु दिया गया था।संघ ने उक्त पुराना सेटअप को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर में जारी रखने मांग किया गया। व इस संबंध में उच्च कार्यालय को पत्राचार कर अवगत करने की बात रखी व इस संबंध में जो भी कार्यवाही की गई उससे संघ को अवगत करने हेतु कहा गया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

ज्ञापन सौंपने विशाल वैभव जिलाध्यक्ष, कौशलेश सिंह क्षत्रिय उप प्रांताध्यक्ष, श्रवण वैष्णव संभागीय उपाध्यक्ष , आशुतोष सिंह ठाकुर तहसील अध्यक्ष जांजगीर, रूपेश राठौर शिक्षा विभागीय समिति अध्यक्ष, सुलेखा आजाद सह सचिव महिला प्रकोष्ठ, गोवर्धन कश्यप, पूनम बिंझवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles