Uncategorized

चांपा पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के दो फरार आरोपियों को यूपी से किया गिरफ्तार …

img 20250322 wa00671539950419517362446 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चांपा पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़े ठगी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 22 मार्च 2025 को की गई। पुलिस पहले ही इस प्रकरण में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सुरेंद्र सिंह (21 वर्ष) और श्याम सिंह (48 वर्ष) हैं, जो चांपा थाना क्षेत्र के हथनेवरा गांव के निवासी हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 6 और 10 सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

rajan Console Corptech

मामले का विवरण: फ्लोरा मैक्स नामक कंपनी के संचालकों ने स्वरोजगार योजना के नाम पर महिलाओं को आर्थिक लाभ का लालच देकर 30-30 हजार रुपये की रकम जमा कराई। बदले में उन्हें हर महीने 2700 रुपये का रिटर्न देने का वादा किया गया था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस कंपनी ने चांपा क्षेत्र में करीब 2700 लोगों से 8 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

पहले इस मामले में मुख्य आरोपियों अखिलेश सिंह और राजू सिंह समेत अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लेकिन सुरेंद्र सिंह और श्याम सिंह फरार हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को इटावा जिले के बसरेहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, एसआई दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, आरक्षक जय उरांव, आरक्षक वीरेश सिंह और अन्य थाना स्टाफ का अहम योगदान रहा।

Related Articles