Uncategorized

तेज रफ्तार वाहनों पर चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर जब्त …

img 20250409 wa00608851843072034766533 Console Corptech

चांपा। शहर में तेज रफ्तार मालवाहक वाहनों पर शिकंजा कसते हुए चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 10 ट्रैक्टरों को तेज गति से चलते हुए पकड़ा गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला  के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व एसडीओपी यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 10 ट्रैक्टरों को तेज रफ्तार में पाया गया

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
img 20250409 1828218073083768991191487 Console Corptech

पुलिस ने सभी वाहनों को थाना लाकर सुरक्षार्थ रखा और वाहन मालिकों को बुलाकर उन्हें शिकायत से अवगत कराया। चालकों को तेज रफ्तार वाहन न चलाने की सख्त समझाइश दी गई और वाहनों के कागजातों की जांच कर चालानी कार्रवाई की गई।

चांपा थाना प्रभारी जे. पी. गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि ऐसे चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि शहर में यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles