Uncategorized

अवैध खनन पर कलेक्टर-एसपी सख्त, टास्क फोर्स समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश …

img 20250617 wa00316212400614904879789 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
pixlr 202506180909491212099084930442420688 Console Corptech

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व, खनिज, वन, परिवहन और पर्यावरण विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने संवेदनशील खनन क्षेत्रों में अपराधी तत्वों की पहचान कर उन पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्माण एजेंसियों को रॉयल्टी क्लीयरेंस के बिना भुगतान न करने, बिना तरपोलिन ढंके खनिज परिवहन और ओवरलोड वाहनों पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

कलेक्टर ने नदी क्षेत्रों में अवैध रूप से डंप रेत को हटवाकर स्थल को पूर्व स्थिति में लाने हेतु संबंधितों से ही कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए कोटवार, ग्राम सचिव, पटवारी और अन्य स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने और समय पर जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

pixlr 202506180910510933495473438470106790 Console Corptech

पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने खनन क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और रात के समय विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग संयुक्त रूप से नियमित कार्रवाई करें।

Related Articles