Uncategorized

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम द्वारा केवा, भादा एवं नवापारा घाट में अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की गई।

संयुक्त जांच के दौरान अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को पुलिस लाइन जांजगीर में सुपुर्द किया गया है।कार्रवाई के दौरान मौके पर शांति व्यवस्था भंग करने पर वाहन चालक जोहन कुमार एवं संतोष मिरी के विरुद्ध बीएनएसएस की धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। जिला प्रशासन ने किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles