Uncategorized

चांपा में नवरात्रि पर्व की धूम, मंझली तालाब भागवत मैदान में माँ अम्बे विराजमान …

img 20250924 wa00001492618980152823386 Console Corptech

चांपा। पूरे देश में नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। माँ अम्बे की विशेष पूजा-अर्चना मंदिरों में चल रही है। भक्तगण ज्वारा कलश और ज्योति कलश प्रज्वलित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता रानी के चरणों में अर्पित कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

इसी क्रम में चांपा नगर में भी जगह-जगह माँ अम्बे की स्थापना की गई है। मंझली तालाब भागवत मैदान में माँ चंडी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य पंडाल सजाया गया है, जहाँ माँ अम्बे राजरानी स्वरूप में विराजमान हैं।समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध जशगीत कलाकार दिलीप षड़ंगी का जशगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 26 सितंबर, शुक्रवार की रात 10 बजे से मंझली तालाब भागवत मैदान में होगा।

rajan Console Corptech
जशगीत कलाकार दिलीप षड़ंगी …

समिति के पदाधिकारियों ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के भक्तों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ अम्बे के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

Related Articles