Uncategorized

शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है योग,खुद को खुद से मिलाने का मौका है योग – नपाध्यक्ष जय थवाईत …

20240620 2227507191448823611688380 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने क्षेत्रवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस पर आज उन्होंने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। हर साल 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। उन्होंने लोगों से योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने की अपील की है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles