छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

डाइट जांजगीर के व्याख्याता गोपेश कुमार साहू ने सिलादेही गांव के मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण…

जांजगीर चांपा। बम्हनीडीह विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलादेही में डाइट जांजगीर के व्याख्याता गोपेश कुमार साहू ने आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यालय के सभी शिक्षक अपने कर्तव्य पर उपस्थित मिले। विद्यालय प्रभारी प्रधान पाठक लक्ष्मी प्रसाद देवांगन एवं फिरत देवांगन शिक्षक से विद्यालयीन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में पूछा गया। जिसमें 6वी 7वी और 8वी कक्षा में जाकर बच्चों से पढाई के बारे में पूछे और बच्चों द्वारा दिये जवाब से संतुष्ट हुए। विद्यालय का वातावरण शांत और परिसर की स्वच्छता का सराहना किये। इस अवसर पर शा.उ.मा. शाला बिर्रा के प्राचार्य एफ.एल.साहू भी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles