Uncategorized

श्रीलंका में मेडल जीतने वाले जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों को राज्यपाल की ओर से विशेष सम्मान, ‘एथलीट ऑफ द ईयर’ सम्मान से नवाज़ा …

img 20251210 wa00243892677511014725113 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने हल्क फिटनेस क्लब जांजगीर-चांपा के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों शानू कुमार और सूर्याभन कुमार के साथ क्लब के कोच किशन वर्मा एवं कैलाश वर्मा को राजभवन में विशेष रात्रि भोज पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर सभी खिलाड़ियों को ‘Athlete of the Year’ का खिताब एवं अंगवस्त्र प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं।

हाल ही में श्रीलंका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने रिकॉर्ड 5 मेडल जीतकर न सिर्फ भारत का मान बढ़ाया, बल्कि विश्व पटल पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों की लगन और कोचों के मार्गदर्शन को जाता है।

कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा के नेतृत्व में हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य मैंस एवं विमेंस मॉडलिंग, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, फिटनेस मॉडलिंग, बॉडीबिल्डिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। क्लब का पूरा परिवार नए प्रतिभागियों को तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धाओं के लिए सक्षम बनाने में निरंतर कार्यरत है। राज्यपाल का यह सम्मान खिलाड़ियों के उत्साह को नई ऊँचाई देने वाला साबित होगा।

Related Articles