Uncategorized

कुनकुरी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां …

img 20251221 wa00194795112193474530429 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 19 दिसंबर को कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सलियाटोली में भव्य भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, वहीं जशपुर जिले के संगठन प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमर सुल्तानिया की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से केंद्र में रही।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह सुशासन, सेवा और विकास को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर उनकी कर्मभूमि है और यहां के कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और संगठनात्मक एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते दो वर्षों में जशपुर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, पर्यटन, सड़क और पुल निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस सम्मेलन में जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया का नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा। संगठन प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद यह उनका पहला जशपुर प्रवास था। उन्होंने कुनकुरी विधानसभा में आयोजित सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। अपने उद्बोधन में अमर सुल्तानिया ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्ष जनहित के कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों से परिपूर्ण रहे हैं। गरीब कल्याण, किसानों के हित, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए सरकार ने ठोस और प्रभावी कदम उठाए हैं।

img 20251221 wa00185120770476624465499 Console Corptech

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएं। अमर सुल्तानिया ने संगठनात्मक अनुशासन, निरंतर जनसंपर्क और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।अगले दिन 20 दिसंबर को जशपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में भी अमर सुल्तानिया ने संगठनात्मक मजबूती, सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन और बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भाजपा को मजबूत आधार मिलता नजर आया।

Related Articles