Uncategorized

कलेक्टर-एसपी अचानक पहुँचे धान खरीदी केन्द्र, खरीदी केंद्र में 95 बोरी अवैध धान किया जब्त …

img 20251225 wa0039886341807292992992 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज सिवनी (नैला), बोड़सरा, जावलपुर एवं बलौदा स्थित धान खरीदी केंद्रों का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

  निरीक्षण के दौरान बोड़सरा धान खरीदी केंद्र में लगभग 95 बोरी अवैध धान पाया गया, जिसका न तो टोकन कटा हुआ था और न ही किसी प्रकार की एंट्री दर्ज थी। उक्त धान को मौके पर ही जब्त किया गया। इस पर कलेक्टर ने खरीदी केंद्र प्रभारी एवं अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर बोड़सरा समिति प्रबंधक एवं प्रभारी को हटाने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारी को दिए।

rajangupta Console Corptech
img 20251225 wa00415010901156967785451 Console Corptech

  उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने आवंटित उपार्जन केंद्रों मे साप्ताहिक आबंटित पी वी को अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, उपार्जन केंद्रों में धान की स्टैकिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने निर्देशित किया।कलेक्टर-एसपी ने सभी खरीदी केंद्रों पर मूलभूल सुविधा,बारदाने की उपलब्धता,छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Related Articles